महासमुन्द
महासमुंद, 29 अप्रैल। सर्व ब्राह्मण समाज महासमुंद के तत्वावधान में भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी का प्राकट्य दिवस कल 30 अप्रैल बुधवार को प्रात: 9 बजे आश्रम रोड स्थित ब्रह्म निवास में मनाया जाएगा। समाज के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने बताया कि समाज भवन ब्रह्म निवास में प्रात: 9 बजे से विद्वान पुरोहितों के मंत्रोचार के साथ विप्रजन पूजा अर्चना व भगवान विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करेंगे। तत्पश्चात प्रसाद वितरण एवं बरोंडा चौक स्थित मनीष इलेक्ट्रिकल शॉप के सामने आम जाएगा। इसी प्रकार भगवान परशुराम जी के पराक्रम को प्रदर्शित करते हुए 3 मई शनिवार को शाम 5 बजे समाज भवन से भव्य शोभा यात्रा शहर भ्रमण करते हुए सिटी स्पोर्ट क्लब पहुंचेगी।
जहां बाबा रामदेव म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन प्रस्तुत किया जायेगा। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले विप्रजनों का सम्मान किया जायेगा। भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। श्री तिवारी ने सामाजिक जनों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।