महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,29अप्रैल। कल सोमवार को सगाई कार्यक्रम में शामिल होने दो युवक बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक को ठोकर मार दी। जिससे बाइक में सवार दोनों युवक गिर गये। परिणाम स्वरूप दोनों चोटिल हुए हंै। बहरहाल पुलिस ने सूचना पर अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राम गोपालपुर थाना पिथौरा निवासी अमृतलाल भोई 27 अप्रैल को सिंघनपुर से सगाई कार्यक्रम में ग्राम नवाडीह बम्हनी जाने के लिये मोटर सायकल एचएफ डीलक्स से ग्राम सिंघनपुर के शम्भू बरिहा के साथ निकला था। इसी दौरान बसना से सरायपाली जाने बायपास एनएच 53 रोड बसना के पास पीछे से आ रही पिकअप के चालक ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे अमृतलाल भोई व शम्भु बरिहा मोटर सायकल सहित गिर गये और दोनों को चोट लगी है। घटना की सूचना प्रार्थी ने बसना थाने में दी है। जिस पर पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के विरुद्ध अपराध धारा 125, बीएनएसए 281.बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।