महासमुन्द

खोपली पड़ाव से बिहाझर-मुनगासेर तक 28 किमी सडक़ में 30 से ज्यादा खतरनाक मोड़
28-Apr-2025 2:36 PM
 खोपली पड़ाव से बिहाझर-मुनगासेर तक 28 किमी सडक़ में 30 से ज्यादा खतरनाक मोड़

खस्ताहाल सडक़ पर आए दिन हादसे हो रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 अप्रैल।
महासमुंद जिले के अंदरूनी इलाके में आज भी कई गांव ऐसे हैं, जहां सडक़ें नहीं बन पाई हंै। जिन अंदरूनी मार्गों में सडक़ें बन भी गई हैं, वहां की हालत बदतर हो चुकी हैं। हालात ये हैं इन रास्ते में सफर करना खतरे से खाली नहीं है। कुछ इसी तरह की स्थिति नेशनल हाईवे 353 में खोपली पड़ाव से बिहाझर-मुनगासेर-रेवा मार्ग की है। इस मार्ग में 30 से ज्यादा खतरनाक मोड़ हंै। इसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। टर्निंग होने के कारण मार्ग में आए दिन हादसे हो रहे हैं। बावजूद जिम्मेदार अधिकारी सडक़ बनाने को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

विभागीय जानकारी अनुसार सडक़ पर होने वाली दुर्घटना को रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा सडक़ की चौड़ाई को बढ़ाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया है। इस सडक मार्ग के लिए करीब 70 करोड़ रुपए खर्च होंगे। 

पीडब्ल्यूडी के ईई चन्द्रशेखर चन्द्राकर ने बताया कि विभाग द्वारा प्राक्कलन तैयार कर राज्य शासन के पास स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। सडक़ मार्ग का चौड़ीकरण करने और खतरनाक जानलेवा मोड़ को सीधा करने के बाद ही सडक़ दुर्घटना में कमी आएगी। इससे न केवल वाहन चालकों को राहत मिलेगी, बल्कि सफर भी आसान होगी।

 

बिहाझर-रेवा सडक़ की चौड़ाई कम होने से इस रास्ते में रोज हादसे हो रहे हैं। इससे ग्रामीण परेशान हैं। उक्त सडक़ की हालत भी काफी जर्जर हो चुकी है और अब तो यह जानलेवा साबित हो रही है। मुनगासेर निवासी कस्तूर जैन ने बताया कि यह सडक़ मार्ग दर्जनों आवासीय क्षेत्र गांव के बीचों बीच गुजरती है। इस सडक़ मार्ग के किनारे आधा दर्जन स्कूल, हाई स्कूल, अस्पताल, सरकारी संस्थाएं संचालित हैं। धूल उडऩे से स्कूली बच्चों को अधिक दिक्कतें होती है। मुख्य मार्ग होने के चलते दिनभर वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। यात्री बस, मैजिक और माल वाहक के कारण हमेशा मार्ग में भीड़ की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में जरा सी भी चूक हादसे का कारण बनती हैं।  ग्रामीण सुगम यातायात सुविधा देने के लिए फिर से डामरीकरण, सडक़ और पुल निर्माण करने की मांग लंब समय से कर रहे हंै। ग्रामीणों ने बताया कि आधे घंटे के इस रास्ते में सफ र करने पर एक घंटे का समय लगता है। शाम को अंधेरा हो जाने से परेशानी और बढ़ जाती है। जिला पंचायत क्षेत्र 6 के पूर्व सदस्य अल्का नरेश चंद्राकर का कहना है कि अपने कार्यकाल के दौरान वह इस रोड की निर्माण के लिए प्रयासरत रही। सही है कि इन मार्गों का हाल सबसे ज्यादा खराब है। कोई भी इस ओर ध्यान नहीं देता। चौकबेड़ा से छुईहा, तुपकबोरा, नरतोरी को जोडऩे वाली 8 किलो मीटर सडक़ है। इसी तरह खेमड़ा से सालडबरी 3 किलो मीटर, कोचर्रा से सेनभांठा, सालडबरी मार्ग 5 किलोमीटर, खैरट मोखा मार्ग से देवरी 4 किलोमीटर, बसुलाडबरी से लिटियादादर मार्ग 2 किमी, परसुली से बनियातोरा मार्ग खस्ताहाल हो जाने से आवागमन में सच में काफी दिक्कतें हैं।

 


अन्य पोस्ट