महासमुन्द

करणी कृपा पावर प्लांट प्रबंधन पर जुर्म दर्ज
28-Apr-2025 1:04 PM
करणी कृपा पावर प्लांट प्रबंधन पर जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 अप्रैल।
कन्वेयर बेल्ट की चपेट में घायल हुए युवक के मामले में तुमगांव थाने में करणी कृपा प्लांट प्रबंधन और दो अधिकारियों के खिलाफ  जुर्म दर्ज कर लिया गया है। तुमगांव पुलिस ने बताया कि 21 अप्रैल को करणी कृपा पावर प्लांट के अधिभोगी निदेशक एवं सुमीत ठाकुर ने कर्मचारी हर्ष कुमार साहू के प्लांट में कार्य करने के दौरान कन्वेयर बेल्ट की चपेट में हाथ, कंधे में में चोट लगकर घायल होने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया था। घायल कर्मचारी के रामकृष्ण केयर हास्पिटल की रायपुर में इलाज होने पर प्रधान आरक्षक से उनका कथन कराया गया। बाद सुरक्षा मानकों का पालन न करते हुए उपेक्षापूर्ण कार्य करने से दुर्घटना होना पाए जाने के बाद मामले में दुषवंता नायक मैनेजर मैकनिकल विभाग, एचओडी मैकनिकल विभाग और करणी कृपा प्लांट प्रबंधन तुमगांव के खिलाफ धारा 125 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।
 

 


अन्य पोस्ट