महासमुन्द

प्रतिभागियों को बांटे मानदेय-प्रमाण पत्र
27-Apr-2025 3:52 PM
प्रतिभागियों को बांटे मानदेय-प्रमाण पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,27अप्रैल।
शासकीय आशीबाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विगत 9 वर्षों से आईटी एवं हेल्थ केयर जैसे नवीन व्यवसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों हेतु 10 दिवसीय इंटर्नशिप-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आईटी विषय के विद्यार्थियों को लोबल ई.टी चॉइस सेंटर, महासमुंद में प्रशिक्षण प्रदान किय गया। इस दौरान रत्नसागर अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा पैन कार्ड एवं आधार कार्ड बनाना, अपडेट करना तथा डाउनलोड करना, ऑनलाइन छात्रवृत्ति फॉर्म भरना, सीजी भुईंया पोर्टल की जानकारी, ड्राइविंग लाइसेंस एवं वोटर आईडी बनवाने की प्रक्रिया, फ ोटोशॉप में फ ोटो एडिटिंग, पीडीएफ एवं रेज्यूमे बनाना जैसी महत्वपूर्ण डिजिटल सेवाओं की जानकारी दी गई। इस इंटर्नशिप का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिट कौशल से दक्ष बनाकर उन्हें स्वरोजगार व रोजगार हेतु प्रेरित करना था। प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों को मानदेय एवं प्रमाण पत्र प्रदान धिए गये। प्राचार्य जी.आर. सिन्हा के मार्गदर्शन, व्यवसायिक प्रशिक्षिका प्रज्ञा लांजेवार के संयोजन में उक्त आयोजन हुआ। इस अवसर पर हीना, खिलेश्वरी, मनीषा, मोनिका, प्रसून, मोक्षा सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद थे। 


अन्य पोस्ट