महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 27अप्रैल। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला इकाई महासमुंद द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों पर आतंकी हमले की घोर निंदा करते हुये मृतकों के लिये श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुये छग शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी ने कहा कि आतंकी व पाकिस्तान द्वारा की गई कायराना हरकत अत्यंत ही निंदनीय है।
उप प्रांताध्यक्ष टेकराम सेन ने आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा कि हमारे भारतीय पर्यटकों को धर्म पूछकर मारा जाना अत्यंत ही क्रूरतापूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि घाटी में 28 भारतीयों की हत्या नहीं बल्कि उन्होंने हिदुत्व पर प्रहार किया है। हम इसकी घोर निंदा करते हैं।
इस अवसर पर राजेश शर्मा, रामकुमार साहू, प्रमोद कन्नौजे, राजेन्द्र इंगोले, भगोलीराम साहू, कुबेर साहू, लक्ष्मीकांत सिन्हा, चेतन दीवान, भागवत जगत भूमिल, डी.बसंत साव, मानिक साहू, भेषलाल ठाकुर, राजकुमार वर्मा ने आक्रोश व्यक्त करते हुए एक स्वर में कहा कि पाकिस्तान अपने नापाक हरकत से बाज आये अन्यथा भारतीयों द्वारा करारा जवाब दिया जाएगा।
सभी ने कहा कि भारत सरकार कठोर से कठोर कदम उठाते हुए आतंकियों पर कार्रवाई करें। इस घटना में मारे गये निर्दोष भारतीयों को नगर के मुख्य चौक मोती गार्डन, जय स्तंभ में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। कहा कि अब इस बार आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए आतंकियों ने जो पर्यटकों पर आतंकी हमला करके 28 पर्यटकों को सरेआम गोलियों से भून डाला है। यह बहुत दुखद घटना है और इसका मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। दो दशक पहले एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक से भी पाकिस्तान चेता नहीं है। इस बार उससे बड़ा स्ट्राइक सरकार को करना चाहिए पूरा देश उनके साथ है। अभी कश्मीर वापस जन्नत हो गया था। लोग पर्यटक के लिए फिर कश्मीर की ओर भारी संख्या में आ रहे थे लोगों का लगाव बढ़ गया था। यह एक बहुत बड़ा झटका है। इसे पर्यटक में डर का अभाव होगा और पहलगाम से बहुत सारे पर्यटक कश्मीर से अपनी यात्रा छोडक़र अपने घर वापसी लौट रहे हैं। ईंट का जवाब पत्थर से देना होगा। धर्म पूछकर हमला करना यह पूरी पाकिस्तान की करतूत है।