महासमुन्द

घर के आंगन में खड़ी बाइक पार
27-Apr-2025 3:17 PM
घर के आंगन में खड़ी बाइक पार

महासमुंद, 27अप्रैल। घर के आंगन में रखी बाइक को अज्ञात चोर ने पार कर दिया। प्रार्थी दुर्गेश कुमार मिश्रा ने मोटर सायकल चोरी की रिपोर्ट रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करायी है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम लभराखुर्द में किराये के मकान में रहता है। जिओ रिलायंस कंपनी में वह आईटीपी इंजीनियर है। 21 अप्रैल को तुसदा से काम करके वापस लभराखुर्द आया तथा मकान के आंकन में मोटर सायकल टीवीएस स्पोर्ट क्रमांक एमपी 20 एनडब्ल्यू 6908 को खड़ी कर अंदर सोने चला गया। अगले दिन सुबह 6 बजे उठकर देखा तो बाइक आंगन में नहीं थी। बाइक की कीमत 20 हजार रुपए बताया गया है। पुलिस ने मामले में 303-2 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 


अन्य पोस्ट