महासमुन्द

बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण हलाकान, ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी
27-Apr-2025 2:45 PM
बिजली की आंख मिचौली से ग्रामीण हलाकान, ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 27 अप्रैल।
कार्यपालन अभियंता पी आर वर्मा को ज्ञापन सौंपकरअछोली, भोरिंग, जोबा,तुमगांव, बेलटुकरी, गढ़सिवनी, पीढ़ी, अछोला के  ग्रामीणों का प्रतिनिधित्व करते हुए तुषार साहू ने शअरी वर्मा को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि भीषण गर्मी व उमस के बीच ग्रामीण इलाकों में प्रतिदिन  कई बार अघोषित बिजली कटौती हो रही है। शाम 4 बजे से रात 2 बजे तक लाइट बंद कर दिया जाता है। लोग प्रत्येक माह बिजली बिल जमा कर  रहे हैं। लेकिन बिजली कटौती से लोग गर्मी से परेशान हैं। बिजली सही ढंग से नहीं मिलने से सबसे अधिक असर किसानों पर पड़ रहा है। किसानों  को अपने खेतों में सिंचाई की समस्या आ रही है व व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति सही तरीके से हो ताकि उपभोक्ताओं को राहत  मिल सके। अंत में कहा कि यदि बिजली की बराबर सप्लाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।  


अन्य पोस्ट