महासमुन्द

कार-बाइक से गांजा तस्करी, चार गिरफ्तार
27-Apr-2025 2:43 PM
कार-बाइक से गांजा तस्करी, चार गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 27 अप्रैल।
बसना पुलिस ने कार और बाइक से गांजा तस्करी करने के दो मामलों में पांच लाख से ज्यादा कीमती करीब 28 किलो गांजा जब्त किया है। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ  नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। 

पहले मामले में वन विभाग नाका गढफ़ुलझर में वाहन चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार में तीन व्यक्ति सवार होकर आए। संदिग्ध लगने पर वाहन रोकने पर हड़बड़ी में कार को मोडऩे का प्रयास कर रहे थे। स्टाफ  ने घेराबंदी कर रोका। जब पुलिस ने हड़बड़ाने का कारण पूछा तब आरोपियों ने कार के पीछे डिक्की में दो बोरी में गांजा होना बताया। 

पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम भोजराज सिन्हा 23साल दीनदयाल नगर वार्ड.6 चिखली राजनांदगांव, चालक सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम आदित्य मेश्राम दीनदयाल नगर वार्ड.7 चिखली राजनांदगांव तथा कार के पीछे सीट में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम लक्की ऊर्फ चुम्मन यादव 22 साल दीनदयाल नगर वार्ड.6 चिखली राजनांदगांव का निवासी होना बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने कार से 19 किलो 200 ग्राम गांजा कीमत 3लाख, 80 हजार रुपए जब्त किया। आरोपियों को खिलाफ धारा 20 ख के तहत गिरफ्तार किया गया।

 

बसना थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के दूसरे मामले में मुखबिर की सूचना पर ओडि़शा पदमपुर की ओर से एक लाल काले रंग की बिना नंबर की मोटर साइकिल में गांजा बरामद किया। पुलिस ने सिटी ग्राउंड के पास उक्त रंग की एक बाइक को रोककर चालक से पूछताछ की। जिस पर बाइक चालक ने अपना नाम शेषांक दुबे वार्ड 19 रेस्ट हाऊस के पास तेजगढ़ मप्र का निवासी होना बताया। मोटर साइकिल में पीछे सीट की ओर जरीकेन में गांजा होना बताया। पुलिस ने उक्त वाहन से गांजा 8 किलो 800 ग्राम कीमती 1 लाख, 32 हजार रुपए को जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 20 ख नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की।
 


अन्य पोस्ट