महासमुन्द

आधी रात घर में लगी आग से जिंदा जल गई सो रही महिला
25-Apr-2025 3:59 PM
आधी रात घर में लगी आग से जिंदा जल गई सो रही महिला

महासमुंद,25 अप्रैल। तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पीढ़ी में बुधवार  रात एक मकान में आग लग गई। इस घटना में घर में सो रही एक 55 वर्षीय महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। वही आगजनी से घर जलकर खाक हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना बुधवार बीती रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। घर में आग कैसे लगी अब तक कारण पता नहीं चल पाया है। इसको लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। तुमगांव थाना प्रभारी हितेश जंघेल ने बताया कि मृतका पूर्णिमा शर्मा पति स्व. जितेन्द्र शर्मा ग्राम पीढ़ी की रहने वाली थी। बुधवार रात उनके बेटे राहुल शर्मा और पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि राहुल नाराज होकर रात करीब 9.30 घर से निकल गया। इधर उनकी पत्नी भी रात 12 बजे अपने मायके चली गई। मृतका घर में अकेली थी और घटना घटित हो गई। 
 


अन्य पोस्ट