महासमुन्द

महासमुंद के विकास को रफ्तार देने नपाध्यक्ष ने पेश किया बजट: करोड़ों के विकास प्रस्ताव पर बनी सहमति
24-Apr-2025 4:27 PM
महासमुंद के विकास को रफ्तार देने नपाध्यक्ष ने पेश किया बजट: करोड़ों के विकास प्रस्ताव पर बनी सहमति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 24 अप्रैल।
नगर पालिका परिषद की प्रथम बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुमानित बजट कल पेश किया गया। नए वित्त वर्ष में  22 नए कार्यों के लिए 14423.74 लाख रुपए का व्यय प्रस्तावित किया गया है। यह राशि नगर पालिका निधि और शासकीय अनुदान से जुटाई जाएगी। प्रथम बैठक प्रस्तावित बजट को सभी ने नगर विकास की बजट बताते हुए बजट का स्वागत किया। 

परिषद की बैठक कल नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू की अध्यक्षता में दोपहर 12.00 बजे शुरू हुई। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और समस्त सभापतियों, समस्त पार्षदों की उपस्थिति में सर्वप्रथम नपा अध्यक्ष निखिलकांत साहू की अपील पर परिषद की बैठक शुरू करने के पहले जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए बेकसूरों को 2 मिनट का मौन श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान श्री साहू ने आतंकवादियों के कायराना हरकत की कड़ी निंदा की। सभी ने राष्ट्रगान गाकर बैठक का शुभारंभ किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष श्री साहू ने नगर विकास की संकल्प लेकर सभी को साथ चलने की अपील की। बैठक में अध्यक्ष निखिलकांत साहू, उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, सभापति सूरज नायक, जयकुमार देवांगन, गुलशन कुमार साहू, जितेंद्र ध्रुव, ईश्वरी भोई, ज्योति चंद्राकर, पार्षद नानू भाई, विजय साव, सुनैना ठाकुर, राहुल आवड़े, सीता डोन्डेकर, जरीना हफीज कुरैशी, माखन पटेल, ओमीन कागजी, कल्पना सूर्यवंशी, धनेन्द्र चन्द्राकर, नीरज चन्द्राकर, माधुरी यदु, बड़े मुन्ना देवार, चन्द्रशेखर बेलदार, भारती चन्द्राकर, पवन पटेल, भाउराम साहू, पीयूष साहू,शुभ्रा शर्मा, धनेश्वरी सोनवानी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामे सहित समस्त विभागीय  अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

इस दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं अन्य पेंशन योजना हेतु प्राप्त आवेदनों की स्वीकृति, राष्ट्रीय परिवार सहायता के प्राप्त नवीन आवेदनों, निकाय द्वारा वित्त वर्ष 2021 में किए गए शेष दुकानों की नीलामी कार्रवाई,अनुमोदन,नस्ती स्वीकृति, वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु संपत्तिकर निर्धारण,  जाति-निवास प्रमाण पत्र बनाने प्राप्त आवेदनों, 2025-26 का अनुमानित आय व्यय बजट की चर्चा की गई।  बैठक में इस दौरान पिटियाझर से मौहारी भांठा तक मृत नहर नाली में लिंक रोड निर्माण कार्य, खसरा नंबर 1970 रकबा 0ण्8200 हे. लभरा खुर्द में नवीन बस स्टैण्ड निर्माण कार्य, वार्ड 18 में दर्री तालाब का जिर्णोद्वार एवं सौन्दीर्यकरण, वार्ड15 एवं 16 के मध्य सीतला तालाब का जिर्णोद्वार एवं सौन्दीर्यकरण, नवीन नगर पालिका भवन हेतु खसरा के 1646 में रकबा 0.405 हे.में सर्व सुविधायुक्त निर्माण कार्य, नगर के तीन स्थानों में अनुपारित जल शुद्धीकरण सयंत्र एसटीपी निर्माण, अमृत मिशन 2.0 योजना के अंतर्गत कोडार डेम से नगर सीमा में नवीन फिल्टर प्लांट स्थापना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति भवन वर्तमान नवीकरण एवं मरम्मत कार्य, भलेसर रोड महासमुंद स्थित मुक्तिधाम का उन्नयन व जिर्णोद्वार एवं मरम्मत।

 

वार्ड 02 इमली भांठा महासमुंद स्थित मुक्तिधाम का उन्नयन व जिर्णोद्वार एवं मरम्मत, दलदली रोड महासमुन्द स्थित मुक्तिधाम का उन्नयन व जिर्णोद्वार एवं मरम्मत कार्य, पिटियाझर पानी टंकी से नयापारा मुक्तिधाम तक रोड चौड़ीकरण कार्य, शास्त्री चौक से जयहिन्द कालेज नगर सीमा तक रोड चौड़ीकरण, लोहिया चौक से पिटियाडार होते हुये नगर सीमा तक रोड चौड़ीकरण, नगर पालिका सीमा अंतर्गत विभिन्न मार्गों में जर्जर व पुराने रोडों का गरम्मत, नगर के पानी निकासी हेतु विभिन्न वार्डों में आरसीसी नाला निर्माण,  के लिए बजट में 14423 लाख का प्रावधान, जिला अस्पताल खरोरा से सीतली नाला तक रोड के दोनों साईड आरसीसी नाला निर्माण,अम्बेडकर चौंक से मधुलिका लाज होते हुये लोहानी बिल्डिंग के सामने आंगनबाड़ी होते हुये नहर तक आरसीसी रोड, शहर सीमा के मुख्य मार्गों व गलियों में पोल सहित प्रकाश व्यवस्था स्थापना, कांग्रेस भवन के बाजू में पुराने पानी टंकी के पास व्यावसायिक काम्लेक्स, संजय कानन के सामने व्यावसायिक काम्लेक्स निर्माण, डॉ भीमराव अम्बेक्डर सामुदायिक भवन के सामने व्यावसायिक काम्लेक्स, एसबीएम 2.0 योजना अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु गीला कचरा एवं सूखा कचरा संग्रहण, बेलसोण्डा स्थित फिल्टर प्लांट एवं इंटकवेल का सुदृढ़ीकरण, तुमाडबरी डबरी एसएलआरएम कम्पोस्ट सेंटर, एफ एसटीपी गौठान परिसर की भूमि पर अहाता निर्माण, नगर के चार स्थानों में ईण्डब्ल्युएस के पालिका अधीन भूमि का अहाता निर्माण,नगर के विभिन्न कच्चा मार्गों का उन्नयन कार्य तथा मल्टी जीम फाटक, महिला व्यायाम शाला का नवीनीकरण व साजो.सज्जा के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्री क्रय करने, नालन्दा परिषर का निर्माण, संजय कानन उद्यान का उन्नयन व सौन्दीर्यकरण, नगर पालिका महासमुंद क्षेत्रार्गत एचपीसीएल महासमुंद नगर में एकत्रित होने वाले ठोस अपशिष्ट एमएसडब्ल्यू हेतु कंम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट स्थापना कार्य के लिए 14423.74 लाख रुपए का व्यय प्रस्तावित किया गया है।


अन्य पोस्ट