महासमुन्द

मांगों को लेकर किसान मोर्चा पहुंचा जनदर्शन
24-Apr-2025 2:50 PM
मांगों को लेकर किसान मोर्चा पहुंचा जनदर्शन

महासमुंद, 24 अप्रैल। करणीकृपा स्टील एवं पावर प्लांट उद्योग के सभी बोर साथ ही प्रदूषण के कारण उद्योग का संचालन भी तत्काल बंद कराये जाने की मांग को लेकर किसान मोर्चा जिलाधीश कार्यालय पहुंचा। जहां जनदर्शन कार्यक्रम में मांगें रखी कि यदि 3 दिन में जांच कार्रवाई नहीं हुई तो पुन: जनदर्शन पहुंचेंगे। राज्य आंदोलनकारी जिला संगठन प्रभारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग व प्रदूषण विभाग को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। खैरझिटी सरपंच प्रतिनिधि कुंजलाल चेलक, उपसरपंच टिकेलाल जलक्षत्री, कौवांझर सरपंच वेदराम जांगड़े, डेविड चन्द्राकर, नाथूराम सिन्हा, राधेश्याम साहू, डोमार साहू, दिनेश कुमार, झब्बू साहू, राधा बाई सिन्हा, श्याम बाई ध्रुव, पार्वती साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट