महासमुन्द
अनुदान राशि स्वीकृत
22-Apr-2025 4:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,22अप्रैल। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 03 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पिरदा के मृतक शहबाज खान एवं ग्राम खट्टी के मृतक पुनितराम निषाद के वारिसानों के लिए तथा सर्पदंश से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम ढाबाखार की मृतिका पित्रो बाई सिदार के परिजन के लिए 04-04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। ग्राम बाई सिदार के परिजन के लिए राशि स्वीकृत की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे