महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 अप्रैल। सर्व ब्राह्मण कल्याण समाज बलौदा के द्वारा विगत दिनों 11 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत चारी कर्म 16 अप्रैल को एवं 17 अप्रैल को उपनयन संस्कार व सावित्री प्रदान किया गया। आचार्य रामलाल दास, आचार्य जगन्नाथ मिश्रा, आचार्य फकीर चरण कर के द्वारा व्यास पीठ में विधि विधान से मंत्र उच्चारण कर व्रतोपनयन संस्कार संपन्न कराया गया। इस दौरान सर्व ब्राह्मण कल्याण समाज बलौदा के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी पाणिग्राही के द्वारा समस्त विप्र समाज को एकजुट होकर आने वाले बसंत पंचमी के शुभमुहूर्त के अवसर पर पुन: विप्र भवन बलौदा में उपनयन संस्कार करने की अपील की गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद, जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर, सरपंच ग्राम पंचायत बेलमुंडी महेश पटेल, सरपंच ग्राम पंचायत बलौदा सरस्वती सरोज सेठ की भी उपस्थिति रही। समस्त आगुंतकों के लिए विप्र समाज की ओर से चूड़ामणि महापात्र के मार्गदर्शन से भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के उपाध्यक्ष सुरेश कर, जगन्नाथ मिश्रा, अनंत रामकार,सचिव श्याम सुंदर साहू, कोषाध्यक्ष मानस समंतराय, युवा अध्यक्ष अजय पांडे, संरक्षक महादेव साहू, राधेश्याम दास, किशोर रथ, सुशील महापात्र, चूड़ामणि महापात्र, पीतांबर दास, जसंत दास, मुरलीधर पाढ़ी, फकीर चरण कर, राजकुमार, संजय साहू, विजय साहू, रेवा शंकर साहू, जनार्दन साहू एवं समाज के सभी विप्रजन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी समाज के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी संजय दास ने दी है।