महासमुन्द
प्रतिकर राशि स्वीकृत
22-Apr-2025 3:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,22अप्रैल। कलेक्टर एवं परिनिर्धारण आयुक्त विनय कुमार लंगेह ने टक्कर मारकर भागने संबंधी उपबंधों के अधीन मोटर यान दुर्घटना से
हुई मृत्यु पर मृतक के निकटतम वारिसान के लिए प्रतिकर राशि स्वीकृत की है। इनमें सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पतेरापाली निवासी
रामलाल यादव की मृत्यु एनएच 53 कुटेला से घंटेश्वरी मंदिर जाने के रास्ते में मोटरयान दुर्घटना से हुई थी। जिस पर मृतक के निकटतम वारिसान उनकी माता सोहद्रा को 25 हजार रुपए की राशि प्रतिकर के रूप में स्वीकृत की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे