महासमुन्द

तेंदुवाही में जीवन विद्या शिविर
22-Apr-2025 2:51 PM
तेंदुवाही में जीवन विद्या शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 अप्रैल।
अभ्युदय संस्थान ऑवरी और मानवीय शिक्षा शोध केन्द्र तेंदुवाही के तत्वावधान में जीवन विद्या शिविर का आयोजन ऑवरी गांव में किया गया। शिविर का प्रबोधन गेंदलाल कोकडिय़ा और राखी कोकडिय़ा ने किया। श्री कोकडिय़ा ने बताया कि जीवन विद्या शिविर संस्कारों का समुच्यय है। हर मानव को क्यों जीना है, कैसे जीना है का स्पष्ट स्वरूप और प्रक्रिया शिविर करने से समझ में आती है। शिविर पूर्णतया नि:शुल्क था।

शिविर में कोई प्लास्टिक, डिस्पोजल, कप, थाली का इस्तेमाल नहीं किया गया। जिससे मानव समाज को प्रेरणा मिले कि शादी, जन्म दिन, मृत्यु संस्कार आदि सारे कार्यक्रमों में ऐसा करने लगे तो पर्यावरण संतुलित रहेगा। हमें अपने कार्यक्रमों में पटाखे, लाइट डेकोरेशन, अंडा, मांसाहार, नशापान पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाना चाहिये। श्री कोकडिय़ा ने बताया कि हीरालाल साहू ने 30 डिसमिल जमीन व चन्द्रहास साहू ने 20 डिस्मिल जमीन दान देकर मानव समाज की जागृति के लिये जीवन विद्या को जन-जन तक पहुंचाने के लिये अभ्युदय संस्थान ऑवरी बनाने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर अछोटी विद्यालय रायपुर, केशव साहू दुर्ग, मुकेश देवांगन बेमेतरा, लोकेश साहू ऑवरी, सोहन मरकाम बस्तर, महावीर, प्रभुराम गंगवेर, बसंत साहू,पूनम, पेंण्ड्रा बिलासपुर से निष्ठा व कुंती चन्द्रहास साहू ऑवरी आदि प्रबुद्ध जन उप स्थित रहे। 


 

भूमिपूजन करते हुए अंबा दीदी ने सबका उत्साहवर्धन करते हुये मनोबल बढाया और बताया कि सबसे बड़ा धार्मिक आदमी वह है जो अपने मन-तन-धन का सदुपयोग करे। प्रयोजन के अर्थ में लगाये जैसा हीरा भैया और चंद्रहास भैया ने किया है। ऑवरी के सभी परिवार जन जीवन विद्या के लिये समर्पित हैं। अब यह केन्द्र पूरे मानव जाति का मार्गदर्शन करेगा। भानुराम साहू ने 75 हजार रुपए, अवधेश पटेल समाधान महाविद्यालय ने 1 लाख रुपए दान देकर सबको उत्साहित कर दिया।


अन्य पोस्ट