महासमुन्द
छग जूनियर बालक हैंडबॉल टीम में चार का चयन
22-Apr-2025 2:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 22 अप्रैल। जिला हैंडबॉल संघ के 04 खिलाडिय़ों का चयन छत्तीसगढ़ जूनियर बालक हैंडबॉल टीम में किया गया है। यह स्पर्धा 20 से 24 अप्रैल तक अकबरपुर उत्तर प्रदेश में आयोजित है। राज्य के खिलाडिय़ों का दल राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने रवाना हो गए हैं।
जिला संघ के सचिव सैयद इमरान अली ने बताया कि चयनित खिलाडिय़ों में उदय मंडल, सोमेश सोनी, आदित्य साहू, अंकुर जैन शामिल हंै। ये सभी खिलाड़ी पूर्व में भी राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। छत्तीसगढ़ हैंडबॉल टीम कोच के रूप में नरेश मरकाम को नियुक्त किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे