महासमुन्द

अटल परिसर निर्माण कार्य का नपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ
21-Apr-2025 3:04 PM
 अटल परिसर निर्माण कार्य का नपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,21अप्रैल। स्थानीय पटवारी कार्यालय के सामने अटल परिसर निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने पूजा. अर्चना कर तथा पार्षदों की उपस्थिति में किया। श्री साहू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल जी ने कभी दलगत राजनीति नहीं की। उन्होंने देश सेवा को सर्वोपरि समझा। ऐसे महान व्यक्तित्व की स्मृतियों को सहेजने अटल परिसर का निर्माण प्रदेश के समस्त नगरीय निकाय क्षेत्रों में कराया जा रहा है। हमारे महासमुंद शहर में भी स्व. अटल जी की स्मृतियों को सहेजने इस कार्य का शुभारंभ आज हो रहा है। यह हमारा सौभाग्य है।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सभापति गुलशन साहू, सभापति सूरज नायक, सभापति जय देवांगन, सभापति जितेंद्र ध्रुव, पार्षद भाऊ राम साहू, पार्षद राहुल अवाड़े, पार्षद शेखर बेलदार, टोमन कागज़ी, पूर्व पार्षद रिंकू चंद्राकर,संजय भोई, सब इंजीनियर दिलीप कश्यप एवं विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट