महासमुन्द

सट्टा लिखते - खिलाते आरोपी गिरफ्तार
21-Apr-2025 3:02 PM
सट्टा लिखते - खिलाते   आरोपी  गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 21अप्रैल। महासमुंद पुलिस ने सट्टा लिखते व खिलाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 9 सट्टा पट्टी, नगदी रकम 4440 रुपए एवं 2 मोबाइल कीमती 25 हजार रुपए कुल कीमती 29 हजार रुपए जब्त किया है।

 

थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में  मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति नेहरू चौंक गार्डन के सामने महासमुंद में अंकों से सट्टा पट्टी नामक जुआ लिख रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम वंश शर्मा  उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड न0 16 सितला पारा टामकी तालाब के पास महासमुंद बताया है। आरोपी ने रुपए-पैसे का दांव लगाकर सट्टा पट्टी लिखना एवं अपने दोनों मोबाइल फोन में सट्टा पट्टी की फ ोटो खींचकर रखना स्वीकार किया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से दो मोबाइल कीमती 25 हजार रुपए, 9 नग सट्टा पट्टी, एक पेन, नगदी रकम 4440 रुपए जप्त कर थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में अपराध धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।


अन्य पोस्ट