महासमुन्द
सट्टा खिलाते युवक पकड़ाया, मोबाइल-नगदी जब्त
20-Apr-2025 3:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 20 अप्रैल। कोतवाली पुलिस ने सट्टा खिलाते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महासमुंद पुलिस को 18 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड 16 सितला पारा टामकी तालाब के पास एक युवक रुपए पैसों का दांव लगाकर अंकों का खेल खेला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां वंश शर्मा निवासी शीतला पारा सट्टा खेलाते पाया गया। पूछताछ में उसने सट्टा खिलाना स्वीकार किया।
पुलिस ने युवक के कब्जे से एक सफेद रंग का टच स्क्रीन मोबाइल कीमती 15 हजार रुपए एक काले रंग का सैमसंग टच स्क्रीन मोबाइल कीमती 10 हजार रुपए, 9 नग सट्टा पट्टी जिसमें रुपए पैसों का दांव लगा हुआ, एक नग डाट पेन, नगदी रकम 4440 रुपए जुमला किमती 29440 रुपए जब्त कर धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे