महासमुन्द

सिलेंडर के दाम बढ़े, मोदी की गारंटी की खुल गई पोल-कृष्णा
20-Apr-2025 3:46 PM
सिलेंडर के दाम बढ़े, मोदी की गारंटी की खुल गई पोल-कृष्णा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अप्रैल।
नगर पालिका महासमुंद के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकार ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि सिलेंडर के दाम बढ़ाना मोदी की गारंटी को ठेंगा दिखाने जैसा कार्य है। 
आज प्रदेश के नागरिक मोदी की गारंटी को थामे हुए उसे पूरा होने इंतजार कर रहा हुए हैं। ऐसे में बीजेपी सरकार जो वायदा मोदी की गारंटी में किया था उसे पूरा करने के बजाए उल्टा उसके विपरीत दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी कर गारंटी की पोल खोल रही है। प्रदेश की महिलाएं सिलेंडर के दाम कम होने का इंतजार कर रही है और सरकार है कि अपने वादे के विपरीत दामों में इजाफ ा कर रही है। जिसके चलते मोदी की गारन्टी महज जुमला बनती जा रही है। 

श्री चंद्राकार ने कहा कि जिस प्रकार से सत्ता में आने से पूर्व बीजेपी ने लोक लुभावनी अनेकों वायदे जनता से किए थे आज उन सारे वायदों की पोल खुल गई। बात चाहे सस्ते सिलेंडर की करें, सरकारी कर्मचारियों, बेरोजगारी दूर करने की करं, बेहतर शिक्षा की बात करें,  सभी में बीजेपी सरकार नकारा साबित हुई है। श्री चंद्राकार ने कहा कि संकल्प पत्र में लिखित रूप से गैरन्टी देकर मुकरना बीजेपी सरकार की आदत में सुमार हो गया है। झूठ की बुनियाद ज्यादा दिनों तक नहीं चलती प्रदेश की जनता बीजेपी की कथनी और करनी को समझ गई है समय आने पर प्रदेश की जनता इस वादा खिलाफ ी का माकूल जवाब जरूर देगी।
 


अन्य पोस्ट