महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 अप्रैल। महासमुंद के बीटीआई रोड स्थित जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डाइट में अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह के अंतर्गत छात्र अध्यापकों को आग से बचाव की आवश्यक जानकारियां दी गई। इस दौरान सभी को आग लगने से सुरक्षित किस प्रकार के उपायों से बचा जा सकता है, इसके बारे में बताया गया। सैनिक नीलकंठ चंद्राकर ने बताया कि हम किस तरह से सामान्य आग, क्लास फायर तेल की आग, बी क्लास फायर
घरों और कारखाने में लगने वाली गैस सिलेंडर,सी क्लास फायर एवं डी क्लास फायर के अंतर्गत यूरेनियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, सोना, चांदी जैसे धातुओं में लगने वाले आग से बच सकते हैं।
उन्होंने बताया कि डी सी पी पाउडर के माध्यम से जिसे ड्राई क्लीनिकल पाउडर कहा जाता है एवं समुद्री फोम के माध्यम से भयंकर से भयंकर आग से बचाव किया जा सकता है। इस अवसर पर डाइट के छात्र अध्यापकों सहित समस्त अकादमी एवं कार्यालय सदस्यों ने आवश्यक जानकारियां हासिल की। अग्नि समन दल से हवलदार जयपाल सिंह, वाहन चालक फकीर सोनी, फायरमैन गौरहारी,सैनिक युधिष्ठिर बुडेक, बुधराम कुर्रे,हरीश चक्रधारी, चंदेश्वर साय एवं हिमांशु प्रसाद ने आग एवं आग से बचाव को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बताया।
अग्नि शमन यंत्र को भी प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर डायट प्राचार्य कौशलेश सिंह ने कहा कि अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह आम जनमानस के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। वरिष्ठ व्याख्याता टेक राम सेन ने कहा कि जिला सेनानी एवं जिला समन अधिकारी नगर सैनिक महासमुंद द्वारा 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलाया जा रहा अभियान समाज के लिए अत्यंत ही लाभकारी साबित होगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक संस्थाओं सहित सभी घरों और कारखाने में आग से बचाव के लिए डी सी पी पाउडर एवं समुद्री जीव का अपशिष्ट पदार्थ समुद्री फोम अवश्य ही रखना चाहिए। प्रभारी प्राचार्य कौशलेश सिंह, वरिष्ठ व्याख्याता उमा देवी शर्मा, राजेश चंद्राकर, संतोष साहू, टेक राम सेन, सुमन दीवान,दुर्गा सिन्हा,किरण कन्नौजे, तिलोत्तमा प्रधान,लक्ष्मी सिन्हा, ईश्वर चंद्राकर, झरना साहू, कार्यालय स्टाफ से सुनील साहू, सुषेण दीवान, आकांक्षा साहू, प्रदीप साहू, राधा साहू, योगेंद्र पांडे, मीना साहू, गरिमा सिंह राजपूत, तरुण चंद्राकर, अजय, उदित, हीरामन सहित प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र अध्यापक उपस्थित थे। उक्त जानकारी महेन्द्र बंसोड़ ने दी है।