महासमुन्द
महासमुंद, 19 अप्रैल। जी एन एम नर्सिंग कॉलेज महासमुंद में साइबर अपराध, यातायात सुरक्षा, नशा मुक्ति, डायल 112 की जानकारी दी गई। नशा मुक्ति हेतु नेशनल नशा मुक्ति हेल्प लाईन नंबर 14446 एवं मानस हेल्प लाईन नंबर 1933 पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में टोल फ्री नंबरों का प्रचार किया गया। महासमुंद पुलिस टीम ने उपस्थित छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार की जानकारियां साझा की। कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति अगर फोन करके ओटीपी पूछता है तो ओटीपी ना बताएं। किसी भी अनजान व्यक्ति फोन करके यह कहे की आपके नाम से एफआईआर हो गया है, आपको जेल जाने से बचने के लिए पैसा देना पड़ेगा, तो किसी भी प्रकार से कोई फ ोन पे, गूगल पे के माध्यम से पैसा ना भेजें। बल्कि टोल फ्री नंबर 1930 पर तत्काल काल करें और मामले को बताएं। उन्होंने डायल 112 के महत्व को भी साझा किया। इस दौरान लगभग 110 छात्राएं एवं प्रशिक्षक लाभान्वित हुए।