महासमुन्द

जनसरोकार की समस्याओं का त्वरित समाधान, आवेदक पटेल को मिला आयुष्मान कार्ड
19-Apr-2025 4:41 PM
जनसरोकार की समस्याओं का त्वरित समाधान, आवेदक पटेल को मिला आयुष्मान कार्ड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19 अप्रैल।
ग्राम पंचायत जंघोरा विकासखंड पिथौरा निवासी मनोहर सिंह पटेल ने आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। पूर्व में किसी तकनीकी कारणवश उनका कार्ड नहीं बन पाया था।जिससे वे योजना का लाभ नहीं ले पा रहे थे। 

कलेक्टर विनय लंगेह के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार के तहत प्रस्तुत उनके आवेदन को गंभीरता से लिया गया और मात्र 24 घंटे के भीतर समाधान कर दिया गया। कार्यालय खंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा द्वारा 15 अप्रैल 2025 को सूचना दी गई कि उनका आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हो गया है और अगले ही दिन 16 अप्रैल को उन्हें कार्ड प्रदान कर दिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से प्रसन्न होकर श्री पटेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की इस संवेदनशील पहल से मुझे और मेरे परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा की बड़ी सुविधा प्राप्त हुई है। अब मैं अच्छे इलाज के लिए इस कार्ड का उपयोग कर सकूंगा।


अन्य पोस्ट