महासमुन्द
महासमुंद,19अप्रैल। नवनिर्वाचित सरपंच प्रतिनिधि कुकराडीह को जान से मारने कीकोशिश तथा जाति सूचक गाली-गलौच करने के मामले में कुकराडीह के पूर्व सरपंच आरोपी जीवन लाल साहू के विरूद्ध अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराये जाने के की बाद प्रार्थी सरपंच प्रतिनिधि संतोष जोगी ने जनदर्शन में भी आवेदन लगाया था।
प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 मार्च 2025 को सुबह वह पंचायत में बैठकर वार्ड 11 के पंच का दिनेश कुमार बारले एवं उपसरपंच चन्द्रकुमार यादव व कमल डहरिया पंच पति के साथ पेयजल के संबंध में काम कर रहा था। तभी पूर्व सरपंच जीवन लाल साहू द्वारा ही बताया गया था कि 10-15 गली लाइट उसके पास है। वर्तमान में हमारे पंचायत के बंजर में हाथी विचरण कर रहे हैं। तो बचत लाइट की जानकारी लेने सरपंच प्रतिनिधि भारत कुमार जीवन लाल साहू की किराना दुकान में पहुंचा। बातचीत के दौरान जीवन लाल से बातें की तो उसने कहा कि मेरे पास वर्तमान में 6 गली लाइट ही हैं, 4 मैं लगवाऊंगा, 2 को ले जाना हो तो ले जाओ। जिस पर मैं बोला कि 2 क्या करूंगा, उसे भी आप लगवा लेना। इसके बाद जब संतोष जोगी वहां से बाहर जाने लगा। तभी जीवन लाल ने कई प्रकार के अपशब्द गली-गलौज किया तथा धारदार हथियार तब्बल से उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान संतोष जोगी के गर्दन में चोटें लगी है।
कल विवेचना के बाद इस मामले में पूर्व सरपंच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।