महासमुन्द
पोषण पखवाड़ा: आंबा केंद में गोद भराई, टीकाकरण भी
19-Apr-2025 2:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,19अप्रैल। गुुरुवार को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 16 आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 में पोषण पखवाड़ा मनाया गया जिसमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कार्यक्रम की गई साथ ही गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए कौन-कौन सी दवाइयां उपयोगी है, के बारे में जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी केंद्र में ही टीकाकरण भी आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में वार्ड पार्षद धनेंद्र चंद्राकर, महिला बाल विकास से शीला प्रधान, समाजसेविका निरंजना चंद्राकर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रागिनी चंद्राकर, सहायिका वंदना भोई, मितानिन गोदावरी साहू, सत्या साहू, मीना चंद्राकर व वार्ड की महिलाएं उपस्थिति थीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे