महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 अप्रैल। गुरुवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ग्राम साराडीह में पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2.0 के सर्वे के लिए मोर दुआर-साय सरकार अभियान में शामिल हुए। उन्होंने आवास के लिए पात्र ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें विश्वास दिलाया कि केंद्र और राज्य में हमारी डबल इंजन की सरकार है सभी पात्र हितग्राहियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। वहीं विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा खुदहितग्राहियों के पास पहुंचे और सर्वे कार्य में सम्मिलित हुए।
मालूम हो कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को बस्तर जिले से पीएम आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास प्लस 2.0 के सर्वे के लिए मोर दुआर.साय सरकार अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। पहले चरण में 15 से 19 अप्रैल तक जिला और ब्लॉक स्तर पर सर्वेक्षण होगा। जबकि दूसरे चरण में 20 से 28 अप्रैल तक सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित कर घर-घर जाकर पात्र परिवारों का सर्वेक्षण किया जाएगा। तीसरे चरण में 29 और 30 अप्रैल को सभी सर्वेक्षणों की पुष्टिए ग्रामसभा की मंजूरी और सत्यापन कर अंतिम रिपोर्ट तैयार कर राज्य कार्यालय को भेजी जाएगी। इसी तारतम्य में गुरुवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी इस अभियान के तहत सर्वे कार्यक्रम में ग्राम साराडीह में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय में नेतृत्व में हमारी सरकार का उद्देश्य हर पात्र ग्रामीण परिवारों को पक्का घर मुहैया करवाना है। सर्वेक्षण कार्य समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा होगा ताकि हर जरूरतमंद को योजना का फायदा मिले। सर्वेक्षण से जो भी पात्र परिवार सामने आएंगेए उन्हें जल्द योजना में शामिल किया जाएगा। इस दौरान महासमुंद जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर सहित अन्य नेता, ग्रामीणजन व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।