महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 अप्रैल। महासमुंंद शहर में कल शाम 6 बजे अचानक मौसम बदला तथा अंधड़ के साथ बारिश हुई। कल सुबह से ही उमस का वातावरण था। शाम धूल भरी हवा चलने के बाद अचानक बारिश तेज हो गई। इससे वातावरण तो खुशनुमा हो गया। लेकिन आज सुबह से ही तेज धूप के बद काफी उमस है।
मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटे में तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश के साथ पारा 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। बीते बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.6 सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में दो स्थानों पर वज्रपात, तेज हवा के साथ ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम दर्ज की गई। वहीं जिले के कुछ स्थानों पर तेज आंधी के कारण सडक़ में पेड़ गिरने के बाद आवाजाही बाधित हुई। हालांकि बाद में परिवहन व्यवस्था दुरुस्त किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अलग-अलग द्रोणिका और ऊपरी हक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। सिक्किम से उत्तर ओडि़शा, तक द्रोणिका 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ वहीं एक द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक छत्तीसगढ़ होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके दूसरा द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तकं विस्तारित है। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।
गुरुवार शाम को अचानक मौसम बदल गया। शाम 6 बजे अंधड़ के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे बामड़ाडीह से रेमड़ा के बीच एक नीम का पेड़ टूटकर सडक़ पर ही गिर गया। इससे मार्ग में 3 घंटे तक आवागमन बाधित हो गया। यह मुख्य मार्ग है, जहां हमेशा लोगों की आवाजाही लगी रहती है। इस घटना के चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है और कई वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं। सूचना देने के बाद भी अधिकारी देर रात तक नहीं पहुंचे थे।