महासमुन्द

पिथौरा, 18 अप्रैल। स्थानीय सिख समाज द्वारा गुरु सिंह सभा में बच्चों के लिए समर कैम्प आयोजित किया गया है। सिख समाज के प्राय: सभी बच्चे कैम्प में शामिल होकर अपने गुरुओं की वाणी से रूबरू हो रहे है। गुरु सिंह सभा गुरूद्वारा में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी समर कैम्प चल रहा है। वर्तमान में शहर के कोई आधा सैकड़ा बच्चे कैम्प में शामिल हो रहे हंै। बच्चों को शबद कीर्तन करना सिखाया जा रहा है। गुरबाणी का पाठ, नितनेम कंठ,भी बच्चे बहुत दिलचस्पी से सीख रहे है।
5 साल के बच्चे भी गुरुघर में होने वाली अरदास सीख कर अपने घरों में अरदास भी कर रहे है।बच्चो को अलग अलग कौशल सिखाने के लिए बांट दिया गया है।इनमे कुछ बच्चे हारमोनियम एवम तबला भी सीख रहे है। आधा दर्जन महिलाएं जुटी बच्चो को सुसंस्कृत करनेवर्तमान समय में धर्म के प्रति बच्चो की दूर होती मानसिकता को देखते हुए धर्म से बच्चों को जोडऩा काफी महत्वपूर्ण है। गुरुद्वारा में नगर की पढ़ी लिखी धर्म की जानकार महिलाओं में रूबी खनूजा, रिनी सलूजा, रोमा आजमानी, गुरमीत सलूजा, निशि सलूजा,श्वेता खनूजा एवम महेंद्र कौर नारंग गुरूद्वरा में लगातार बच्चो के बीच रह कर उन्हें सुसंस्कृत करने में जुटी है।नगर के सिक्ख समाज ने उकय जुझारू गुरु का काम करने वाली महिलाओं की सराहना की है।