महासमुन्द
साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी
17-Apr-2025 6:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 17 अप्रैल। ग्राम कोदोंपाली चौकी बुंदेली में साइबर अपराध से संबंधित जानकारी देकर यातायात सुरक्षा, नशा मुक्ति के संबद्ध में एवं डायल 112 की जानकारी दी गई।
महासमुंद पुलिस ने साइबर अपराध, महिला संबंधित अपराध, नशा मुक्ति से संबंधित, यातायात सुरक्षा व अन्य विषय के अपराध की जानकारी देकर उपस्थितों को जागरूक किया गया।
बताया गया कि अनजान व्यक्ति अगर फोन करके ओटीपी पूछता है तो ओटीपी ना बताएं। किसी भी अनजान व्यक्ति फोन करके यह कहे कि आपके नाम से मामला दर्ज हो गया है आपको जेल जाने से बचने के लिए आपको पैसा देना पड़ेगा, तो किसी भी प्रकार से कोई फोन पे,गूगल पे के माध्यम से पैसा ना भेजें।
टोल फ्री नंबर 1930 तथा डायल 112 के महत्व को भी साझा किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे