महासमुन्द

प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री में न्योता भोज
17-Apr-2025 2:53 PM
प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री में न्योता भोज

महासमुंद,17अप्रैल। शासकीय प्राथमिक शाला और शासकीय उच्च प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री में न्योता भोज का आयोजन किया गया। यह न्योता कृषक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटसेन्द्री में पदस्थ शिक्षक गुणसागर पटेल ने बेटी हर्षा पटेल के जन्मदिन पर दिया। इसमें बड़ा, सब्जी, केला, बिस्किट व मिक्चर परोसा गया। आंशिक न्योता भोज कार्यक्रम में शासकीय उच्च प्राथमिक शाला पाटसेन्द्री के प्रधान पाठक चंद्रभानु पटेल ने हर्षा पटेल के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में शासकीय उच्च प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक चंद्रभानु पटेल और प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक चंद्रशेखर पटेल, संकुल समन्वयक प्रभात मांझी, स्कूल के शिक्षक संदीप कुमार भोई, शिक्षिका सविता पटेल, नमिता पटेल, ममता पाणिग्राही मौजूद थी। 
 


अन्य पोस्ट