महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 17 अप्रैल। बुधवार को भाजपा के संगठन शिल्पी माने जाने वाले वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर विद्युत विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी वेदप्रकाश गोयल ने भाजपा की सदस्यता ली।
ज्ञात हो कि क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता श्री अग्रवाल के कार्यालय पहुंच कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लम्बी उम्र और सफल राजनीति की कामना की।
बधाई देने वाले प्रमुख लोगों में भाजपा के सुरेस बंसल, उषा पटेल, सेत राम पटेल, सहित जिले भर के भाजपा कार्यकर्ता एवं नेतागण पहुँचे थे।
जिले से लेकर प्रदेश मंत्री तक के पदों में रहे भाजपा नेता शंकर अग्रवाल का जन्मदिन पिथौरा मण्डल द्वारा धूमधाम से मनाया गया।
मण्डल अध्यक्ष आशीष शर्मा, भाजपा नेता प्रीतराम सूर्ये, विक्की सलूजा, नगर पंचायत अध्यक्ष देवसिंह निषाद, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, वरिष्ठ नेत्री उषा पटेल, किरण अग्रवाल, डॉ किशोर सिन्हा, सुरेश बंसल, प्रियरंजन कोसरिया, दुलीकेशन साहू, सांकरा जोंक के सरपंच सतपाल छाबड़ा, सहित सराईपाली, महासमुंद, बसना सांकरा गढफ़ुलझर सहित पूरे क्षेत्र के हजारों भाजपा कार्यकर्ता एकत्र होकर केक काट कर जन्मदिन की बधाईयां दी।
इस आयोजन से अभिभूत भाजपा नेता ने सभी भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।