महासमुन्द

कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मौतें
15-Apr-2025 3:10 PM
कार ने बाइक को मारी  टक्कर, 2 मौतें

महासमुंद, 15 अप्रैल। मेला देखकर लौट रहे बाइक सवारों को एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मामला सरायपाली थाना अंतर्गत मेन रोड डोंगरीपाली के पास का है। रिपोर्ट पर सरायपाली थाने में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि 12 अप्रैल को देवा नागवंशी अपनी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 04 केबी 3667 में अपने साथी ध्यानचंद एवं श्यामलाल नागवंशी के साथ ग्राम देवसागर मेला देखकर वापस आ रहा था कि हाजन पटेल के घर के सामने मेन रोड डोंगरीपाली के पास पहुंचने पर सामने से आ रही वैगनआर के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे मोटर सायकल में बैठे देवा नागवंशी और ध्यानचंद मुंडा की मौके पर मौत हो गई।

और श्यामलाल नागवंशी को घायल अवस्था में शासकीय अस्पताल सरायपाली में भर्ती कराया गया है।
मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 281,125(ए) 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
 


अन्य पोस्ट