महासमुन्द

बारहवीं में कला विषय में उत्तीर्ण विद्यार्थी भी अब कॉलेज में किसी भी विषय में ग्रेजुएशन कर सकेंगे
14-Apr-2025 3:47 PM
बारहवीं में कला विषय में उत्तीर्ण विद्यार्थी भी अब कॉलेज में किसी भी विषय में ग्रेजुएशन कर सकेंगे

एमफि ल पाठ्यक्रम भी समाप्त होगा नई शिक्षा नीति के तहत छात्र अब अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न विषयों का चयन कर सकते हैं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,14अप्रैल। मेडिकल और विधि कॉलेजों को छोडक़र सभी उच्च शिक्षा संस्थान एक ही नियामक द्वारा शासित होंगे। एमफिल पाठ्यक्रम को भी समाप्त कर दिया जाएगा। नई शिक्षा नीति में व्यावसायिक शिक्षा को भी शामिल किया गया है। कक्षा 6 से व्यावसायिक शिक्षा प्रदान की जाएगी और 2025 तक कम से कम 50 प्रतिशत शिक्षार्थियों को व्यावसायिक शिक्षा का अनुभव होगा।

नई शिक्षा नीति के अनुसार 2035 के बाद संबद्ध महाविद्यालयों की व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी और उनकी जगह स्वायत्तशासी और संघटक महाविद्यालय चलेंगे। कई विश्वविद्यालयों ने 4 वर्षीय स्नातक कार्यक्रम को अपनाया है।

 सभी उच्च शिक्षा संस्थानों और विश्वविद्यालयों के लिए प्रवेश परीक्षाएं सामान्य रूप से आयोजित की जाएगी।

बारहवीं में आर्ट्स यानी कला विषय में उत्तीर्ण विद्यार्थी भी अब कॉलेज में किसी भी विषय में ग्रेजुएशन कर सकेंगे। विद्यार्थियों को कला में ही ग्रेजुवेशन की बाध्यता नहीं रहेगी। अब तक यह सुविधा नहीं थी। लेकिन शिक्षा नीति 2020 में स्कूल शिक्षा के अलावा महाविद्यालयीन शिक्षा में अनेक परिवर्तन किये गये हैं। यही नहीं अब कॉलेजों में ग्रेजुवेशन को 4 साल का कर दिया गया है। फलस्वरूप छात्रों को अपनी रूचि के अनुसार विषय चुनने में तथा जिसमें वे अच्छी तरह से पढ़ाई कर सकें ऐसे विषय लेने में सुविधा होगी।

इधर 9वीं से 12 वीं कक्षा तक छात्रों को 8 अलग-अलग विषयों के समूह में से चुनने की स्वतंत्रता होगी। जो उनकी रुचियों और प्राथमिकताओं के अनुसार होंगे। नई शिक्षा नीति के तहत छात्र अब अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न विषयों का चयन कर सकते हैं। चाहे वे विज्ञान, कला, या कॉमर्स पृष्ठभूमि से हों। छात्रों को एक से अधिक विषयों को एक साथ पढऩे की अनुमति है। जिससे वे अपनी शिक्षा को अधिक प्रासंगिक और समग्र बना सकते हैं। यह नीति व्यावसायिक शिक्षा को भी बढ़ावा देती है। जिससे छात्र को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ व्यावसायिक कौशल विकसित करने का अवसर मिलता है। जिससे वे रोजगार के लिए तैयार हो सकें। साथ ही उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए भी लचीलापन प्रदान करता है। जिससे छात्रों को अपनी पसंद के अनुसार विश्वविद्यालय या कॉलेज प्रवेश मिल सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान शिक्षा पद्धति 1986 के तहत चल रही है लेकिन पिछले साल भर से नई शिक्षा पद्धति 2020 के तहत शासन काम कर रही है।

इसमें पहली कक्षा से लेकर कॉलेजों की पॉलिसी में परिवर्तन किया गया है। नई शिक्षा नीति में व्यवसायिक शिक्षा को भी शामिल किया गया है।

 अत: कम से कम 50 प्रतिशत शिक्षार्थियों को व्यवसायिक शिक्षा का अनुभव होगा। नई शिक्षा नीति के तहत पहले 3 साल के ग्रेजुएशन को 4 साल के स्नातक कार्यक्रम में बदल दिया गया है।

 छात्रों को यह विकल्प मिलेगा कि वे 2 साल के बाद डिप्लोमा, 3 साल के बाद डिग्री, या 4 साल के बाद ऑनर्स डिग्री प्राप्त कर सकें।

 

इसके अलावा छात्रों को अब बीच में कोर्स छोडऩे का विकल्प मिलेगा। यदि कोई छात्र 2 साल के बाद कोर्स छोड़ता है, तो उसे डिप्लोमा, 3 साल के बाद डिग्री और 4 साल के बाद ऑनर्स डिग्री मिलेगी। नई शिक्षा नीति के अनुसार बीएड कोर्स की मान्यता खत्म की जा रही है और उसकी जगह नया कोर्स लागू किया जाएगा।

 नई शिक्षा नीति क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देती है। जेईई मेन और नीट जैसी प्रवेश परीक्षाएं भी हिंदी और अंग्रेजी के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएंगी। दरअसल नीति के तहत अब आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों को जहां से पढ़ाई छोड़ी है उसी कक्षा में ही प्रवेश मिलेगा। दरअसल पहले पढ़ाई छोडऩे के बाद यह विकल्प नहीं था। अब नई शिक्षा नीति के तहत अधिकांश युवा शिक्षित हो सकेंगे।

कहा जा रहा है कि आने वाले समय में शिक्षक भर्ती के लिए टेट यानी टीईटी की आवश्यकता नहीं होगी। केवल एक व्यावसायिक पाठ्यक्रम से काम चल जाएगा। नई शिक्षा नीति में बारहवीं के बाद कॉलेज के लिए कई बदलाव हुए हैं।

सबसे महत्वपूर्ण परिवर्तन यह है कि अब ग्रेजुएशन कोर्स 4 साल का शुरू हो चुका है। जिसमें छात्रों को मल्टीपल एंट्री और एग्जिट का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा बीएड कोर्स को भी बदला जाएगा और उसकी जगह नया कोर्स लागू होगा।


अन्य पोस्ट