महासमुन्द
चैत्र पूर्णिमा मेला पर खल्लारी माता की विशेष पूजा
14-Apr-2025 3:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,14 अप्रैल। दैवीय माता तीर्थ स्थल खल्लारी में चैत्र पूर्णिमा मेला पर खल्लारी माता की विशेष पूजा पाठ की गई। मेले की शुरुआत भी पूरी तरह विधि विधान से की गई और हर रोज हजारों श्रद्धालु देवी दर्शन और मेला भ्रमण के लिए खल्लारी पहुंचे। कल ही मेले की आखिरी तिथि थी। इसके लिए खल्लारी मेला संचालन समिति भी आयोजन की सफलता के लिये जुटी रही। मेला स्थल में नॉनवेज बिरयानी सेंटर के अलावा चिकन चिल्ली की कई दुकानें खुली हुई रहीं। इस धार्मिक मेलें में नॉनवेज दुकानों को लेकर लोगों में रोष है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे