महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14अप्रैल। राजिम क्षेत्र के ग्राम लचकेरा व सीर्रीकला में आयोजित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा तथा भागवत कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए।
लचकेरा में निषाद समाज द्वारा राधा कृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें समाज द्वारा विशेष पूजा अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। इस दौरान नपाध्यक्ष श्री साहू ने भगवान श्रीकृष्ण राधारानी व मंदिर परिसर में स्थित शिव लिंग की पूजा कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। माज द्वारा पुष्पमाला व राधाकृष्ण के चित्र भेंटकर श्री साहू का स्वागत किया गया। इसी तरह सीर्रीकला में आयोजित श्रीमद भागवत कथा महायज्ञ में वे शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ की पूजा कर भागवत भगवान का आशीर्वाद लिया। कथा श्रवण करने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए भक्तिमय आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा भागवत कथा के श्रवण से राजा परीक्षित जी को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। भागवत के माध्यम से हमें भगवान के सभी लीलाओं का ज्ञान मिलता है।
आज के समय में भागवत कथा अत्यंत प्रासंगिक है। बच्चे, किशोरों व युवाओं को भागवत कथा सुनना आवश्यक है। भागवत के माध्यम से बड़ों का आदर, बुजुर्गों का सम्मान, अपनी संस्कृति, परंपरा ज्ञान हम आने वाले पीढ़ी को दे सकते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।