महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14अप्रैल। जिले के पदमपुर रोड स्थित ग्राम परसकोल चौक में वाहनों की चेकिंग के दौरान कार से 20 किलोग्राम गांजा मिला। बरामद गांजे की कीमत 4 लाख रुपए की बताई गई है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है।
बताया गया है कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम के निर्देश पर बसना थाना प्रभारी को नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगों खिलाफ कार्रवाई तथा सघन सर्चिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया था। इसके साथ ही परिवहन के उन रास्तों पर जगह व समय बदल.बदल नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने भी निर्देशित किया गया था।
इसी के तहत शनिवार को बसना थाना क्षेत्र पदमपुर रोड स्थित ग्राम पारसकोल में वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी यासीन रिजवान 32 वर्ष निवासी नेहरू नगर पुलिस लाईन के पास रायपुर के कब्जे दो प्लास्टिक बोरी में भरी हुई गांजा 20 किलो 400 ग्राम पाया। घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार कीमती 2 लाख, नगदी रकम 200 रुपए एवं एक टच स्क्रीन मोबाइल कीमती 3 हजार रुपए जुमला कीमती 6 लाख 5 हजार 200 रुपए को जब्त किया गया। अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करने पर आरोपी के विरुद्ध थाना बसना में अपराध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।