महासमुन्द

हृदय से संबंधित गंभीर बीमारी से ग्रस्त सरिता को पूर्व विधायक डॉ. चोपड़ा का सहयोग
13-Apr-2025 3:22 PM
हृदय से संबंधित गंभीर बीमारी से ग्रस्त सरिता को पूर्व विधायक डॉ. चोपड़ा का सहयोग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,13अप्रैल। ग्राम रोबा, विखं फिंगेश्वर जिला गरियाबंद की रहने वाली सरिता साहू ने पूर्व विधायक एवं प्रदेश संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा डॉ. विमल चोपड़ा से मिलकर अपनी समस्याएं बताई और कहा कि उपचार हेतु राशि स्वीकृत कराने के लिए वे कई महीने से राज्य नोडल  एजेंसी का चक्कर लगा रही हैं। परंतु राशि स्वीकृत नहीं हो पा रहा है।

 सरिता साहू ने बताया कि वे हृदय से संबंधित गंभीर बीमारी एऑर्टिक डिसेक्शन विथ एन्यूरिज्मल डीलेटेशन से ग्रस्त है। जिसका उपचार एम्स रायपुर में होना है। उपचार हेतु एम्स रायपुर द्वारा 5लाख, 25 हजार 200 रुपए की राशि का अनुमानित खर्च दिया गया था। किंतु राज्य नोडल एजेंसी द्वारा कई महीनों से राशि सैंक्शन नहीं किए जाने के कारण एम्स रायपुर  द्वारा उपचार नहीं किया जा रहा है। डॉ. विमल चोपड़ा ने सरिता साहू की परेशानी को समझा और मदद के लिए मंत्रियों और अधिकारियों से संपर्क किया। आखिरकार उपचार के लिए राशि मंजूर हो ही गईा इसके बाद सरिता साहू कल डॉ. विमल चोपड़ा को धन्यवाद देने उनके निवास स्थान पहुंची थीं।    प्रथम प्रयास में डॉक्टर चोपड़ा ने श्रीमती सरिता साहू की समस्या को सुनते हुए कहा था कि वह समस्या के समाधान हेतु प्रयास करेंगे।  इसलिए वे लगातार एम्स रायपुर और राज्य नोडल एजेंसी के संपर्क में रहे। एम्स रायपुर के डायरेक्टर और वहां उनके उपचार करने वाले विभाग प्रमुख डॉक्टर से उपचार हेतु मिलते रहे। इसी तरह उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिलकर बताई और बताया कि ये हमारे क्षेत्र की लडक़ी है जो गरियाबंद अपने ससुराल गई है। जिसे हृदय संबंधी बहुत गंभीर बीमारी है और उपचार हेतु सरिता साहू को एम्स रायपुर द्वारा 5लाख,25 हजार, 200 अनुमानित राशि का खर्चा दिया गया है परंतु राज्य नोडल एजेंसी द्वारा उपचार हेतु  राशि सैंक्शन नहीं किया जा रहा है।  सरिता साहू की मां और उनके पति उनके उपचार हेतु राशि स्वीकृति कराने के लिए महीनों भटक रहे हैं पर  अब तक राशि स्वीकृत नहीं किया गया है।

डॉ. चोपड़ा की बातों को सुनते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य नोडल एजेंसी को पत्र लिखकर राशि स्वीकृत करने का निर्देश दिया और कहा कि इस संदर्भ में मरीज सरिता साहू को राशि स्वीकृत किया जाए। ताकि उनका समय पर उपचार हो सके। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्री के  पत्र में मरीज के उपचार के अनुमानित राशि के अलावा और अधिक राशि स्वीकृत करने की बात कही। जिससे मरीज को उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की अड़चन न आएं।

               डॉ. चोपड़ा ने मंत्रालय पहुंचकर राज्य नोडल एजेंसी के उप संचालक से मिलकर मरीज सरिता साहू के उपचार हेतु राशि स्वीकृति के फाइल को आगे बढ़वाया और सैंक्शन लेटर प्राप्त किया और उसे एम्स रायपुर में संलग्न करते हुए जल्द से जल्द मरीज सरिता साहू के उपचार को आगे बढ़ाने की बात कही।

              

 सरिता साहू और उनकी मां ने कल डा. चोपड़ा के निवास पहुंचकर उनको धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि कई महीनों से मेरी मां  और मेरे पति राज्य नोडल एजेंसी द्वारा उपचार हेतु राशि स्वीकृति कराने के लिए भटक रहे थे पर एजेंसी द्वारा राशि स्वीकृत नही किया जा रहा था। परंतु आप ने खुद मंत्रालय जाकर राज्य नोडल एजेंसी में राशि स्वीकृति के फाइल को आगे बढ़ाया और मेरे उपचार हेतु अनुमानित राशि से अधिक राशि सैंक्शन कराया। जिससे अब मेरे उपचार में किसी भी प्रकार का अड़चन नहीं आएगी। उपचार हेतु राशि स्वीकृति पर हेतु डॉ.चोपड़ा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया।

डॉ. चोपड़ा ने कहा कि सरिता साहू को अब शासन द्वारा उपचार की अनुमानित राशि से अधिक राशि स्वीकृत कर दिया गया है जिससे अब उनका उपचार जल्द ही हो पाएगा और उपचार के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। उम्मीद है कि सरिता साहू जल्दी स्वस्थ होकर अपने घर लौटेंगे और हम ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि वह जल्दी स्वस्थ हो और अपने जीवन में आगे बढ़े।


अन्य पोस्ट