महासमुन्द

पालिका अध्यक्ष ने हवन-पूजन कर मांगा नगर का विकास व सुख समृद्धि
13-Apr-2025 3:21 PM
पालिका अध्यक्ष ने हवन-पूजन कर मांगा नगर का विकास व सुख समृद्धि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,13 अप्रैल। पुराना सिविल लाइन स्थित नगर पालिका के पार्किंग स्थल में विराजित हनुमान मंदिर में नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर अभिषेक, विशेष पूजा हवन, आरती कर भोग प्रसादी का वितरण किया गया।

 

साथ ही श्री राम कृष्ण भजन मंडली द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया।  इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिल कांत साहू ने हवन आरती में शामिल होकर हनुमान के सामने माथा टेकते हुए नगर के विकास एवं सुख समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। उक्त अवसर पर उपाध्यक्ष देवी चंदराठी, पार्षद गुलशन साहू,पार्षद राहुल अवाड़े, पार्षद धनेंद्र चंद्राकर, पूर्व पार्षद रिंकू चंद्राकर, इंजीनियर एस डी शर्मा, कर्मचारी नेता सुरेश तिवारी, ललित साहू, जितेंद्र मेहंदी,दुर्गेश कुंजेकर, करण यादव, सीताराम चेलक, नरेश ध्रुव, सामाजिक कार्यकर्ता रत्नेश साहू, नितेश पटेल,मोहन मानिकपुरी सहित पालिका प्लेसमेंट  कर्मचारियों व स्वच्छता दीदी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट