महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा/ महासमुंद,13 अप्रैल। जिले के सोनदादर निवासी जलज चंद्राकर का राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में चयन हुआ है। वे मनोज चंद्राकर और राधा चंद्राकर के बेटे हैं।
जलज ने लगन, कड़ी मेहनत और अटूट समर्पण के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने पहले ही प्रयास में हासिल की है। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा कार्मेल कॉन्वेंट बागबाहरा के बाद माध्यमिक शिक्षा सैनिक स्कूल अंबिकापुर से पूरी की। वे हमेशा मेधावी छात्र रहे तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता के और अन्य पाठ्येतर गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेते रहे।
एनडीए की परीक्षा में उन्होंने 180वीं रैंक हासिल की है। जलज ने इस कठिन परीक्षा को उत्तीर्ण कर अपने परिवार और पूरे शहर को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर जलज ने अपने शिक्षकों और शुभचिंतकों को उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वह देश की सेवा करने के लिए उत्सुक हैं और एनडीए में प्रशिक्षण प्राप्त कर एक सक्षम और जिम्मेदार अधिकारी बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
ज्ञात हो कि मनोज और राधा चंद्राकर की पुत्री अंशिका चंद्राकर चिकित्सा की तृतीय वर्ष की छात्रा हैं।
जलज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता बड़ी बहन और गुरुजनों को दिया। जलज की इस सफलता पर उसके दादा झुम्मन चंद्राकर एवं जगमोहन चंद्राकर, दादी हेमिन चंद्राकर, अंशिका चंद्राकर, जितेश थानेश, खुशी, अलका चंद्राकर नरेश चंद्राकर, शोभा चंद्राकर,तुका चंद्राकर, तामेश्वरी, सरिता आदि के अलावा शुभचिंतकगण सादराम पटेल, आशीष पटेल, कमलेश चिंदा, रामनारायण वर्मा, पुष्पेंद्र चंद्राकर, अख्तर खान, राजेश कौशिक ने बधाईयां दी है।