महासमुन्द

देह व्यापार: होटल जय पैलेस सील
13-Apr-2025 3:03 PM
देह व्यापार: होटल  जय पैलेस सील

महासमुंद,13अप्रैल। बीते दिनों सरायपाली शहर से लगे हॉटल जय पैलेस में देह व्यापार का भंडाफोड़ होने पर होटल के संचालक एवं एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। लिहाजा कल अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत पुलिस ने उक्त होटल को सील कर दिया है।

 

 विगत 29 मार्च को एक युवती के द्वारा होटल जय पैलेस में उसके साथ छेड़छाड़ किये जाने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा धारा 74,76,3-5, बीएनएस का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस टीम द्वारा पीडि़ता से पूछताछ करने पर उसने अनैतिक व्यापार कराये जाने की जानकारी दी। जिससे पुलिस उसे घटना स्थल पर ले गई और तस्दीक करने एवं प्राप्त तथ्यों के आधार पर थाना मालूम हो कि सरायपाली में अनैतिक व्यापार देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस टीम द्वारा उक्त मामले में घटना स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग 53 किनारे आम जगह पर विकास रेस्टोरेन्ट के ऊपर स्थित जय पैलेस में हॉटल संचालक द्वारा उक्त होटल का उपयोग देह व्यापार के लिए करना पाये जाने पर कल 12 अप्रैल को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 18 के तहत् कार्रवाई करते हुए होटल को सील किया गया। यह सम्पूर्ण कार्रवाई महासमुंद पुलिस टीम द्वारा की गई।


अन्य पोस्ट