महासमुन्द

स्कूटी चोरी के 2 आरोपी पकड़ाए
13-Apr-2025 2:46 PM
स्कूटी चोरी के  2 आरोपी पकड़ाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,13 अप्रैल। बागबाहरा पुलिस ने स्कूटी चोरी के आरोपियों को पकड़ा है। प्रार्थी अशोक सोनवानी निवासी पोटरपारा बागबाहरा ने थाना बागबाहरा में अपनी स्कूटी वाहन क्रमांक सीजी 04 सीजेड 4064 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी। जिस पर पुलिस ने 303-2 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया था।

 

 विवेचना के दौरान पुलिस की टीम द्वारा घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखा गया तथा संदिग्ध लोगों की पता तलाश कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि तरुण मांझी और एक अन्य को प्रकरण से संबंधित स्कूटी के साथ देखा गया है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तरुण मांझी, निवासी बागबाहरा तथा 01 अन्य को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने प्रार्थी के स्कूटी को चोरी किया जाना स्वीकार किया। विवेचना के दौरान आरोपी तरुण मांझी के साथ अपराध के सह आरोपी का अवयस्क होना पाया गया।

आरोपियों के कब्जे से प्रकरण से संबंधित स्कूटी वाहन कीमती 40 हजार रुपए जब्त कर थाना बागबाहरा पुलिस द्वारा अपराध धारा 303-2, बीएनएस के तहत् कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट