महासमुन्द
महासमुंद, 12 अप्रैल। महासमुंद शहर के नयापारा वार्ड क्रमांक 06 स्थित एक किराना शॉप से अज्ञात चोरों ने किराना सामानों की चोरी कर ली।
दुकान संचालक ने कोतवाली में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कल सुबह कोतवाली की टीम तथा डॉग स्क्वाड मौके बर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। फलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नयापारा वार्ड क्रमांक 6 में प्रार्थी शारदा प्रसाद ध्रुव का किराना दुकान है।
बीती रात प्रार्थी शारदा प्रसाद ध्रुव 9.30 बजे दुकान बंदकर ताला लगाकर समीप ही अपने निवास चले गए। प्रार्थी सुबह दुकान खोलने गया तो शटर का ताला गायब था तथा भीतर से आटा, तेल के पीपे, चावल, शक्कर सहित अनेक किराना सामान गायब थे। प्रार्थी ने बताया कि उनके बेटे की शादी होने वाली है। फलस्वरूप वे दुकान में अधिक सामानों की खरीदी कर रखे थे। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।