महासमुन्द

पेड़ों की छांव में वानरों का बड़ा समूह...
12-Apr-2025 9:21 PM
पेड़ों की छांव में वानरों का बड़ा समूह...

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 अप्रैल।
आज हनुमान जयंती पर मंदिरों में भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना की गई। एक आम आस्था है कि हनुमानजी वानर रूप में ही अवतरित हुए हैं। हनुमानजी को बजरंगबली के नाम से भी जाना जाता है, जो कि उनके वज्र के समान बलवान शरीर को दर्शाता है।
 तपती दुपहरी में आज करीब पौने बारह बजे वानरों का बड़ा समूह कोतवाली परिसर के पेड़ों की छांव में सुस्ताते दिखे।


अन्य पोस्ट