महासमुन्द
नपाध्यक्ष को लोगों ने बताईं समस्याएं
12-Apr-2025 3:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,12अप्रैल। कल श्रीराम वाटिका अयोध्या नगर के निवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू से सौजन्य भेंट कर उनके निवास क्षेत्र में सडक़, नाली व मूलभूत सुविधाओं की मांग की। वार्डवासियों ने श्री साहू को सडक़ की समस्या बताते हुए वार्डवासियों की परेशानी से अवगत कराया। वार्डवासियों ने नपाध्यक्ष को बताया कि श्रीराम कॉलोनी में पाइप लाइन विस्तारकरन की आवश्यकता बताई। वार्डवासियों की समस्या को नपाध्यक्ष ने गंभीरता से सुना। तथा उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उचित पहल करने आश्वस्त किया। श्रीराम वाटिका के ललित कुमार साहू, अनिल ढीढी, परमेश्वर सिंह ठाकुर,सतीश जाधव, उपेन्द्र सोना, गणेश आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे