महासमुन्द

महावीर जन्मकल्याणक पर निकली शोभायात्रा
11-Apr-2025 3:21 PM
महावीर जन्मकल्याणक पर निकली शोभायात्रा

महासमुंद,11 अप्रैल। भगवान महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर सकल जैन श्री संघ ने कल भव्य शोभायात्रा निकाली। गाजे बाजे के साथ  शोभायात्रा जैन मंदिर गांधी चौक से नगर के मुख्य मार्ग में भ्रमण करते हुए वापस जैन मंदिर पहुंचा। जैन मंदिर पहुंचने के बाद नवपद जी की पूजा की गई। उक्त शोभायात्रा को रास्ते में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, सर्व हिंदू समाज से देवेन्द्र दुबे, भरत चंद्राकर, भरत साहू, अग्रज शर्मा, धीरज सिन्हा, उत्तम वर्मा, आर एस चंद्राकर, मनीष शर्मा, आलोक दुबे आदि सदस्यों ने पूजा की। शोभायात्रा में जैन समाज के पुरुषए महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। अनेक भजन मंडलियों ने भाग लिया। नेहरू चौक में स्वरूपचंद गुमान, अभय लूनिया परिवार की तरफ़ से बूंदी सेव प्रसादी के रूप में बांटी गई। दोपहर को श्री महावीर यूथ फाउंडेशन के युवकों ने छाछ वितरण किया गया। इस अवसर पर जैन  श्री संघ द्वारा प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया। उपरोक्त जानकारी जैन श्री संघ के सचिव सीए रितेश गोलछा ने प्रदान की है।


अन्य पोस्ट