महासमुन्द

जैन समाज के युवाओं ने किया छाछ वितरण
11-Apr-2025 3:02 PM
जैन समाज  के युवाओं ने किया छाछ वितरण

महासमुंद,11अप्रैल। भगवान महावीर जन्म कल्याणक के अवसर पर सकल जैन श्री संघ के तत्वावधान में समाज के युवाओं के ग्रुप महावीर यूथ फ ाउंडेशन द्वारा नेहरू चौक में छाछ वितरण किया गया। भगवान महावीर के मूल मंत्र जियो और जीने दो एवं सर्वधर्म सम्भाव की भावना को इस भीषण गर्मी में छाछ वितरण किया गया।  जैन समाज के लोगों ने हर जाकर छाछ पहुंचाया। सदस्यों ने छाछ वितरण के साथ स्वच्छता का भी ध्यान रखते हुए आयोजन स्थल पर कूड़ा दान रखकर सभी से कचरा उसमें डालने की अपील की। आयोजन में मुख्य रूप से सौरभ मालू, श्रेयांश कोटडिय़ा, तन्मय लुनिया, वैभव बोथरा, शुभम चोपड़ा, जिनेश मालू, यशराज लुनिया, हर्षित बोथरा एवं नमन चोपड़ा का महत्वपूर्ण योगदान था।


अन्य पोस्ट