महासमुन्द

एनएसयूआई का 55वां स्थापना दिवस मना
10-Apr-2025 3:14 PM
एनएसयूआई का 55वां  स्थापना दिवस मना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 10 अप्रैल।
स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में कल एनएसयूआई का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें एनएसयूआई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू ने एनएसयूआई का ध्वज फहराकर एनएसयूआई के गठन के उद्देश्यों को बताया। सर्वप्रथम एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं व कांग्रेस जनों द्वारा एनएसयूआई के संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। पश्चात केक काटा गया। 

इस दौरान नपाध्यक्ष श्री साहू ने एनएसयूआई के स्थापना दिवस पर सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र हितों की रक्षा  हेतु एनएसयूआई सदैव तत्पर रहता है। एनएसयूआई का समर्पण और नेतृत्व छात्रों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। यह संगठन निरंतर छात्रों के कल्याण के लिए कार्य करता रहेगा और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के अपने प्रयासों में सफल होगा। 

 

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व इंदिरा गांधी द्वारा 55 वर्ष पूर्व 1971 में एनएसयूआई के गठन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि  विद्यार्थियों के नेतृत्व क्षमता विकास तथा उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने इस इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम को खिलावन साहू  अध्यक्ष ब्लॉक काग्रेंस कमेटी ग्रामीण, सोमेश दवे, जसबीर ढिल्लो, प्रदीप चन्दाकर, एन.एस.यु.आई जिलाध्यक्ष शाहबाज राजवानी, शुभम चन्दाकर ने भी संबोधित किया। 

इस अवसर सोमनारायण साहू, कान्हा प्रधान, आयुष भोसले, पुष्कर साहू, युवराज कन्नौजे, पवन कनौजिया, हिमांशु निर्मलकर, मोहित यादव, गोलू यादव, प्रियांशु चंद्राकर, विक्की चंद्राकर, बबलू कनोजे, पप्पू कनोजे, होरीलाल साहू, सोमेश्वर साहू, दामू साहू, निहाल साहू, निखिल साहू, अवी चंद्राकर, फैलेश साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट