महासमुन्द

गांवों में महासमुंद पुलिस की साइबर जागरूकता
10-Apr-2025 3:13 PM
गांवों में महासमुंद पुलिस की साइबर जागरूकता

महासमुंद, 10 अप्रैल। साइबर, यातायात जागरूकता, महिला-बच्चों सम्बन्धी कानून, अभिव्यक्ति ऐप, डायल 112 तथा नशा मुक्ति हेतु महासमुंद पुलिस का स्कूली बच्चों एवं आमजन को जागरुकता जारी है। पुलिस ने इसी क्रम में ग्राम एमके बाहरा खल्लारी, ग्राम चिखली पिथौरा, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी महासमुंद,ग्राम खैरतखुर्द कोमाखान एवं ग्राम बावनकेरा स्थित मुंगई माता मंदिर में श्रद्धालुओं को जागरूक किया। नशा मुक्ति हेतु नेशनल नशा मुक्ति हेल्प लाईन नंबर 14446 एवं मानस हेल्प लाईन नंबर 1933 पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में टोल फ्री नंबरों का प्रचार किया है। 

विभागीय जानकारी अनुसार महासमुंद पुलिस ने विगत एक सप्ताह में ग्राम एम.के. बाहरा खल्लारी, ग्राम चिखली पिथौरा, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी महासमुंद एवं ग्राम बावनकेरा स्थित मुंगई माता मंदिर में अभिव्यक्ति ऐप एवं साइबर अपराध, महिला संबंधित अपराध, नशा मुक्ति से संबंधित व अन्य विषय के अपराध की जानकारी देकर जागरुक किया है। इस दौरान डीएसपी सारिका वैद्य, महिला प्रधान आरक्षक तरुणा मदनकार ने उन्हें अभिव्यक्ति ऐप एवं साइबर अपराध के बारे में बताया।  


 

पुलिस टीम ने उपस्थितों को महिला संबंधित अपराध की जानकारी देकर अभिव्यक्ति ऐप एवं साइबर अपराध तथा नशा मुक्ति संबंधित की जानकारी देते हुए अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज करना तथा आपतकालीन स्थिति में 112 डॉयल कर त्वरित सहायता के बारे में जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में स्कूल एवं आम जन व पुलिस की टीम उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट