महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 अप्रैल। अवैध मादक पदार्थ गांजा पर महासमुंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एन्टी नारकोटिक्स टास्क फ ोर्स एवं थाना सिंघोड़ा की संयुक्त कार्रवाई में 2 आरोपियों के कब्जे से 11 किलो गांजा कीमती 1लाख 75 हजार रुपए जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार 9 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति दो पि_ु बैग में गांजा रखकर एनएन 53 रोड ग्राम मुरमुरी चौक में बस का इंतजार कर रहे हैं। उक्त सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची और मुखबिर के बताये हुलिया अनुसार दो व्यक्ति दो पि_़ बैग रखकर बस का इंतजार कर रहे थे।
पूछताछ करने पर उक्त पि_़ बैग में गांजा रखना स्वीकार किया और बताया कि उक्त गांजा को संबलपुर ओडिशा से खरीदकर बेचने के लिए बिहार ले जा रहे थे। आरोपियों ने अपना नाम पता में मुन्ना सिंह चिन्तावनपुर बिहार तथा राजकुमार सिंह माधोपुर बिहार बताया। आरोपियों के कब्जे से भूरे रंग के पि_ु बैग में 6 पैकेट एवं काला रंग के पि_ु बैग में रखा 5 पैकेट गांजा बाहर निकालकर तौल किया। इस तरह कुल 11 किलोग्राम गांजा कीमती 1 लाख, 75 हजार रुपए का गांजा बरामद कर सिंघोड़ा थाना में अपराध धारा 20 ख के तहत् कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।